फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपियों ने घर बदला, सर्विलांस के जरिये पुलिस पीछा कर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दुष्कर्म पीड़िता के बेटे और आरोपियों की डीएनए रिपोर्ट मैच करने बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है। हालांकि, आरोपियों ने अपना ठिकाना बदल दिया है। पुलिस सर्विलांस के जरिये उनका पीछा करने में जुटी है। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए कई जगहों पर दबिश दी है, पर उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

12 साल की उम्र में पीड़िता के साथ दुष्कर्म होने के बाद उसने बच्चे को जन्म दिया था। 1994 में जन्मे बच्चे ने बड़ा होकर मां का साथ दिया और चार मार्च 2021 को 27 वर्ष के बाद नकी हसन उर्फ ब्लेडी ड्राइवर और उसके भाई गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तीन दिन पहले दुष्कर्म पीड़िता के बेटे और गुड्डू का डीएनए मैच होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
सदर बाजार इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी है। हालांकि, उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के डर से आरोपियों ने अपना ठिकाना बदल दिया है। दोनों आरोपी किराये के मकान में रहते थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों परिवार के साथ भाग गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस उनके पीछे लगी है। सर्विलांस की मदद लेकर उनकी लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही दोनों गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें