फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणित के कठिन पेपर से बिगड़ी रैंकिंग... एआई और कंप्यूटर साइंस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक भी विषयवार आए अंकों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। परीक्षा में गणित के कठिन प्रश्नपत्र ने विद्यार्थियों की गाड़ी को ट्रैक से उतारने का प्रयास किया, लेकिन एआई, कंप्यूटर साइंस और अंग्रेजी के आसान प्रश्नपत्र में आए अंकों से झोली भर गई। इन विषयों में मिले बेहतर अंकों ने विद्यार्थियों को राहत दी।
विज्ञापन

दसवीं की परीक्षा में सीबीएसई से संबद्ध 42 स्कूलों के 3453 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिले के नौ केंद्रों पर परीक्षा में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के दौरान गणित के प्रश्नपत्र ने विद्यार्थियाें को छका दिया। इसके कठिन प्रश्नों ने उनके पसीने निकाल दिए। अधिकतर विद्यार्थियों का प्रश्नपत्र बेहतर नहीं होने से स्कूल संचालक भी जानते थे कि इसमें ज्यादा नंबर नहीं आएंगे। हालांकि, कंप्यूटर साइंस, अंग्रेजी, एसएसटी और एआई के आसान प्रश्नों ने विद्यार्थियों को सहारा दिया। इन विषयों में छात्र-छात्राओं को खूब अंक मिले हैं।
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य आरडी अग्रवाल बताते हैं कि कंप्यूटर साइंस और एसएसटी में विद्यार्थियाें ने काफी अंक हासिल किए हैं। इन विषयों ने गणित विषय की भरपाई कर दी है।
विज्ञापन

तक्षशिला पब्लिक स्कूल के निदेशक अरुण खंडेलवाल ने बताया कि एआई में बच्चों ने काफी बेहतर अंक पाए हैं। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र भी काफी आसान रहने से बच्चों को पर्याप्त अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें