फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मार्च और वार्षिक जीएसटी संग्रह में जनपद मंडल में पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मार्च में जीएसटी संग्रह में जनपद ने मंडल में पहला और प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष मार्च के मुकाबले इस वर्ष 37 फीसदी की वृद्धि हुई है। वार्षिक जीएसटी संग्रह में 21 फीसदी वृद्धि के साथ भी जनपद मंडल में पहले नंबर पर रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर, खाद्य तेल, रेडिमेंट गारमेंट्स, कोयला, सोलर पैनल, चीनी में जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जीएसटी संग्रह में जनपद पिछले चार माह से मंडल में पहले स्थान पर चल रहा है। लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि हो रही है। त्योहार का सीजन भी इस वृद्धि में सबसे बड़ा कारण रहा है। जीएसटी संग्रह करने के लिए व्यापारियों की अहम भूमिका रही है। इलेक्ट्रानिक वस्तुएं, कृषि मशीनें व यंत्र, पान मसाला, स्नैक व नमकीन में जीएसटी संग्रह में गिरावट आई है।

जीएसटी संग्रह की स्थिति
जिला मार्च 2026 मार्च 2025 प्रतिशत
शाहजहांपुर 33.36 24.40 37
बरेली 120.23 95.31 26
बदायूं 6.81 6.04 13
पीलीभीत 9.03 6.87 31

इस वर्ष 21 लाख अधिक वसूल किया अर्थदंड
जनपद की मोबाइल स्क्वॉड टीम ने कर चोरी करने वाले 293 वाहनों की जांच कर चार करोड़ रुपये का अर्थदंड प्राप्त किया। पिछले वर्ष 218 वाहनों से तीन करोड़ 79 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला था। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अर्थदंड 21 लाख अधिक वसूल किया गया।
विज्ञापन


जीएसटी संग्रह को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी वजह से मंडल में लगातार चार माह से प्रथम स्थान पर बने हुए हैं। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन

- प्रवेश तोमर, उपायुक्त राज्यकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें