निगोही। संडा खास गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षा चौपाल आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने जनपद और मंडल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही निपुण श्रेणी में शामिल हो चुके विद्यालयों के शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नोडल संकुल शिक्षक प्रदीप मिश्रा ने चौपाल की उपयोगिता बताई। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पंकज ने कक्षा पांच और आठ उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को आगे की कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। सुभाष वर्मा के संचालन में हुई चौपाल में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह, एआरपी बृजेश कुमार, खुशीराम, संकुल शिक्षक अभिषेक कुमार, माला राजपूत, अनीता, शिवकुमार गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद