फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राम विवाह और कैकेयी वरदान प्रसंग का मंचन

विज्ञापन
तिलहर की रामलीला में रामविवाह का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। पोटरगंज पुरानी गल्ला मंडी स्थित श्री जनता रामलीला कमेटी के मंच पर सोमवार को अयोध्या के कलाकारों ने राम विवाह, कन्यादान और कैकेयी वरदान प्रसंग का मंचन किया। कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगने और श्रीराम के वनवास की भूमिका ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता उर्फ रवि ने बताया कि मंगलवार को श्रीराम के वनवास का मंचन होगा। इस दौरान संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, प्रबंधक कमलेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू, अध्यक्ष नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


सुग्रीव मित्रता और लंका दहन का मंचन
कांट। ऐतिहासिक रामलीला के 13वें दिन वृंदावन के कलाकारों ने शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली उद्धार, सीता खोज और लंका दहन का मंचन किया। मंचन में श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को राज्य दिलाया। इसके बाद हनुमान जी के लंका पहुंचने और लंका दहन का मंचन हुआ। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष राममुरारी मिश्रा, उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, संजीव मिश्रा, गोविंद शरण पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें