फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला : खिरनीबाग में शिव विवाह में बरसे फूल

विज्ञापन
​खिरनीबाग रामलीला में ​शिव जी के गले में वर माला डालती माता पार्वती। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला मंचन का रविवार को शुभारंभ हो गया। मंचन में सती परीक्षा के बाद शिव विवाह का मंचन किया गया। तारक के अत्याचार से सभी देव परेशान होकर शिव से विवाह का अनुरोध करने लगे। शिव ने पार्वती से विवाह किया।
विज्ञापन

नितिन रघुवंशी, चंद्र निमेष गुप्ता, कृष्ण कुमार गर्ग, अभिषेक बनर्जी आदि ने देव स्वरूपों की आरती की। मेला व्यवस्था में सचिव नरेंद्र मिश्रा, मेला प्रबंधक नीरज वाजपेयी, राम मोहन वर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, चंद्रशेखर खन्ना आदि शामिल रहे। संवाद

ओसीएफ में नारद मोह की लीला का मंचन
शाहजहांपुर। आर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी में रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस नारद मुनि प्रसंग की लीला का मंचन किया गया। मंचन में ‎अयोध्या में महाराज दशरथ और महारानी कौशल्या पुत्र प्राप्ति की लालसा में व्याकुल रहते हैं। इस दुख से मुक्ति के लिए गुरु वशिष्ठ उन्हें पुत्रेष्टि यज्ञ की सलाह देते हैं। इससे पहले मंचन का शुभारंभ महासचिव ऋषि बाबू, सचिव राम मोहन अग्निहोत्री ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर व नारियल फोड़कर किया। संचालन सतीश कुमार सक्सेना व यशपाल कुकरेजा ने किया। कलाकारों की रूप सज्जा सुनील गुप्ता, सोमेश, शालिनी कश्यप ने की। संवाद

खिरनीबाग रामलीला में शिव जी के गले में वर माला डालती माता पार्वती। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें