खुटार गुरुद्वारे में सजा गुरु का भव्य दीवान। संवाद
खुटार। नगर के तिकुनियां स्थित गुरुद्वारे में रविवार को संत सुखदेव सिंह महाराज की सालाना बरसी को समर्पित गुरुमत समागम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रागी जत्थों और कथावाचकों ने संत के बताए रास्ते पर चलने की अपील की और गुरु महिमा का बखान किया। रागी जत्थों ने कहा कि संत ने हमेशा परमार्थ के कारण शरीर धरा है और लोगों को सही राह दिखाई है। कथावाचकों ने कहा कि गुरुओं और संतों के बताए रास्ते पर चलने से ही कल्याण है। लोगों से नशा सहित अन्य कुरीतियां छोड़ने की अपील भी की गई। संगत ने गुरु के भव्य दीवान के समक्ष मत्था टेककर पुण्यलाभ अर्जित किया।
इस दौरान दिन भर लंगर भी चलता रहा। गुरुद्वारे के बाहर लगी दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। संगत ने शरबत, जल आदि की सेवा की। रागी जत्थों और कथावाचकों ने गुरु महिमा का बखान किया। संवाद