फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणेश शोभायात्रा के साथ रामलीला महोत्सव शुरू

विज्ञापन
अल्हागंज में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान पर गणेश पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अल्हागंज। श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भगवान गणेश की शोभायात्रा और पूजन के साथ हुआ। शोभायात्रा राम दरबार से शुरू होकर बाइपास मार्ग होते हुए स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान पर मेला स्थल पहुंची। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भगवान गणेश और श्रीराम के जयकारों से नगर भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मेला स्थल पर विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इससे पहले पंडित राधेश्याम मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश का पूजन कराया। कमेटी के पदाधिकारियों ने महोत्सव के निर्विघ्न आयोजन की कामना की। इस दौरान अध्यक्ष अनिल गुप्ता, संयोजक रामलखन मिश्रा, सहसंयोजक शुभम गुप्ता, बालकृष्ण मिश्रा, अवधेश मिश्रा, श्यामसुंदर सहित कमेटी के सदस्य और सभासद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें