फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंडा में हवन-पूजन के साथ आरंभ हुआ रामलीला मेला

विज्ञापन
तिलहर में आयोजित राम बरात में शामिल राम-लक्ष्मण की झांकी। संवाद
विज्ञापन
बंडा। खुटार मार्ग पर सोमवार को हवन-पूजन के साथ रामलीला मेला आरंभ हो गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा और पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने हवन-पूजन किया। इस बार खुटार मार्ग पर साप्ताहिक बाजार के सामने खाली मैदान पर मेला कराया जा रहा है। नए स्थान पर पंडित कन्हैया लाल ने वेद मंत्रों से हवन-पूजन कराया। मेला प्रबंधक रमेश तिवारी के अनुसार मेले में प्रतिदिन शाम को भगवान श्रीराम की लीला का मंचन होगा और 30 अक्तूबर को रावण वध के साथ मेले का समापन होगा। इस मौके पर धर्मवीर शर्मा, अभिषेक शुक्ला, महेश योगी, मोहन मित्तल, अनिल कटियार, संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


सीता हरण, जटायु उद्धार और शबरी से मिलन का मंचन
कांट। रामलीला मेले के 13वें दिन सोमवार को वृंदावन के कलाकारों ने रावण-मारीच संवाद, लक्ष्मण-सीता संवाद, सीता जी के हरण, जटायु के उद्धार, श्रीराम के वियोग और पंचवटी में प्रभु श्रीराम के शबरी से मिलन के प्रसंगों का मंचन किया। मंचन के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम मुरारी मिश्रा, रामचन्द्र मिश्रा, गोविंद शरण पांडेय, सुरेश चंद्र सक्सेना, गंगाराम राठौर, पुष्पेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

कलश यात्रा के बाद आरंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन के शिव मंदिर पर रविवार को श्रीमद् भागवत कथा आरंभ होने से पहले ग्रामीणों ने धूमधाम से कलश यात्रा निकाली। तत्पश्चात वृंदावन धाम से आएकथा वाचक देवकी नंदन श्रीमद् भागवत कथा आरंभ की। कथा श्रवण में आयोजक श्री दाऊ जी महाराज के तीर्थ पुरोहित चंद्रशेखर महाराज, सुधीर सिंह, अरविंद पाठक, नितिन पाठक, मुकेश गुप्ता, नत्थू लाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


तिलहर में निकली भगवान श्रीराम की बरात
तिलहर। श्री जनता रामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्रीराम की बरात सोमवार की शाम नगर में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व जनकपुरी की झांकियों से सजी बरात पोटरगंज के रामलीला मैदान से आरंभ हुई। इससे पहले, विधायक सलोना कुशवाहा ने देव स्वरूपों का पूजन-अर्चन किया। मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता ने अपने आवास पर देव स्वरूपों का पूजन किया। व्यवस्था में देवेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता, कमलेश गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद

श्रीराम वनवास का प्रसंग सुनकर भावुक हो उठे श्रद्धालु
तिलहर। नबीपुर गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में छठे दिन सोमवार को कथा व्यास पंडित शिवम मिश्रा ने भगवान श्रीराम के वनवास का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालु श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने भागवत कथा के नवम स्कंध का संदर्भ लेते हुए कहा कि रानी कैकई ने युद्ध काल में मिले दो वरदान राजा दशरथ से देने के लिए कहा। दासी मंथरा के कहे अनुसार रानी ने पहले वरदान में भरत के लिए राजगद्दी और दूसरे में श्रीराम के लिए वनवास मांगा तो राजा दशरथ अवाक रह गए। उन्हाेंने कैकई को बहुतेरा समझाया, किंतु वह नहीं मानी। बाद में रघुकुल की रीति निभाते हुए राजा ने भरे मन से रानी को दोनों वरदान दे दिए। प्रभु श्रीराम ने पिता की आज्ञा को सर्वोपरि मानते हुए वनवास का निर्णय किया और पत्नी सीता तथा भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या त्याग दी। कथा श्रवण में रामचरन द्विवेदी, उपदेश कुमार, अवनीश शुक्ला, छोटेलाल तिवारी, मनीष त्रिवेदी आदि शामिल रहे। संवाद

तिलहर में आयोजित राम बरात में शामिल राम-लक्ष्मण की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें