फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद में रामलीला मेले का शुभारंभ

Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गणेश व भूमि पूजन के साथ ही मंगलवार शाम को नगर के रामलीला मेले का शुभारंभ हो गया। भगवान परशुराम मंदिर से ले जाई गई ध्वजा को हवन-पूजन के बाद मेला ग्राउंड पर स्थापित कर दिया गया।
विज्ञापन


भगवान परशुराम रामलीला समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आचार्य अखिलेश दीक्षित ने मंत्रोच्चार के साथ सभी अनुष्ठान संपन्न कराए। इससे पहले भगवान गणेश की झांकी के साथ परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण से ध्वज यात्रा बैंड बाजे के साथ शुरू हुई जो नगर भ्रमण करती हुई रामलीला मैदान पहुंची। मेला स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले व रेलगाड़ी के अलावा विभिन्न तरह की दुकानें आदि लग चुकी हैं। आयोजकों के अनुसार 11 से 24 अक्तूबर तक रोजाना शाम पांच से सात बजे तक मेला ग्राउंड पर रामलीला का मंचन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें