फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामलीला के मंच पर बच्चों के अभिनय ने रचा इतिहास

Wed, 12 Oct 2016 11:45 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामलीला - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 कृभको श्याम फर्टिलाइजर लिमिटेड (केएसएफएल) के विशाल मैदान पर बच्चों ने लाइट-साउंड पर आधारित श्रीराम लीला का मंचन कर इतिहास रच दिया। खूब वाहवाही लूटी। परंपरागत शैली से हटकर नए प्रयोग के साथ खेली रामलीला का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी प्रमोद प्रमिल ने किया। करीब पौने घंटे तक ऑडियो सिस्टम से खेली गई रामलीला के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी फूंके गए। फैक्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सपरिवार रामलीला का आनंद लिया।
विज्ञापन

मेला की तैयारी के लिए निर्देशक प्रमोद प्रमिल ने केएसएफएल टाउनशिप के बच्चों के साथ लगभग दस दिन तक पूर्वाभ्यास में खूब पसीना बहाया। ऑडियो पर आधारित रामलीला देखने के लिए अधिकारी और कर्मचारी परिवार के साथ जुटे। बच्चों के उत्साह को देखते हुए उनकी खूब सराहना भी हुई। इस प्रकार की रामलीला का मंचन पहली बार देखकर दर्शकों ने खूब आनंद लिया। रामलीला के संवाद पार्श्व में बज रहे थे और बच्चे उन संवादों पर शानदार अभिनय कर रहे थे।
दो सूत्रधार लगातार लीला के मंचन आगे बढ़ा रहे थे। श्रीराम-जानकी विवाह से शुरू हुई लीला संक्षिप्त इतिहास के साथ आगे बढ़ते हुए रावण वध के साथ संपन्न हुई। लीला के बाद मुख्य अतिथि फैक्ट्री के एमडी ओपी गुप्ता, ऊषा गुप्ता, एनके अग्रवाल, केसी गुप्ता, आरआर खरपा, एसबी अग्रवाल, नवीन गर्ग आदि ने बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया। आयोजन में आरएन डे, रेखा दुबे, दीपा अग्रवाल, मीनाक्षी गर्ग, ज्योति देव, रचना श्रीवास्तव, महेश चंद्र शर्मा, हितेश कुलश्रेष्ठा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


रामलीला में ये बच्चे रहे शामिल
रामलीला में श्रेयांश त्रिपाठी, प्रीति, कुशाग्र पांडेय, प्रियम घोष, श्रेयांश गुप्ता, दिव्येश कुलश्रेष्ठ, स्मृति शर्मा, दिलजीत सिंह, कृष्णा चतुर्वेदी, विशाल यादव, जार्ज विलियम, पिकेश, शिवांजय सिंह, लव श्रीवास्तव, करनवीर सिंह, मनीष प्रजापति, अनमोल यादव, संपन्न शर्मा, मांडेय श्रीवास्तव, अनुराग यादव, शिवानी, पलक सिंह, ओशी दुबे, मविता श्रीवास्तव, अरुंधति देव, तनिष्का सिंह, गार्गी शर्मा, प्रतिष्ठा सिंह, ऋद्धि प्रजापति ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें