फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर स्थिर, भू-कटान भी कम

Tue, 14 Jul 2015 09:07 PM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह रामगंगा के बढ़े जलस्तर के कारण भू-कटाव कम रहा। गांव पहरूआ और हरिहपुर के बीच नाले से होकर नदी का पानी गांव तारापुर के निकट मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे के किनारे आ गया है। रोड के किनारे बाढ़ के पानी के आ जाने से नदी के दूरस्थ गांवों के बाशिंदों में भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है। बाद दोपहर नदी का जलस्तर में स्थिर हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

रामगंगा के जलस्तर में तीन दिन से लगातार वृद्धि से पहरूआ, हरिहरपुर, कुनिया शाहनजीरपुर आदि गांवों में भू-कटाव की गति काफी कम रही, लेकिन बढ़े हुए जलस्तर के घटने पर भू-कटाव तेज होने की आशंका में लोगों ने अपने मकानों को तोड़ना तथा नदी किनारे आ गये वृक्षों को काटना जारी रखा है। नदी का पानी पहरूआ और हरिहरपुर के बीच नाले से होकर मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाई वे के किनारे आ जाने से क्षेत्रवासियों को भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है।

बाढ़ पीड़ितों को केरोसिन और खाद्यान्न मिला
मिर्जापुर। बाढ़ राहत के  तहत एसडीएम के निर्देश पर जरीनपुर गांव के कोटेदार जगपाल शर्मा ने बाढ़पीड़ित गांव पहरूआ में लेखपाल रामप्रकाश की देखरेख में मिट्टी का तेल और खाद्यान्न बाढ़ पीड़ित गांव हरिहरपुर, छोटा पहरूआ, टेढ़ा नई बस्ती तथा बड़े पहरूआ के ग्रामीणों को दो-दो लीटर मिट्टी का तथा बीपीएल कार्डधारकों और बाढ़ से बेघर हुए परिवारों को नियंत्रित मूल्य पर वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें