विश्व एड्स दिवस पर नगर में रैलियां निकालकर और गोष्ठियां कर लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एड्स/एचआईवी की जागरूकता के लिए नगर में रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ रामलीला मैदान खिरनीबाग से किया गया, जो मुख्य मार्गों से होते हुए पुराना जिला अस्पताल में संपन्न हुई। रैली को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता, डीआईओ डॉ. लक्ष्मण सिंह, एसीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल आदि ने गुब्बारे उड़ाकर और झंडी दिखाकर किया। बेसिक शिक्षा विभाग के बैंड की अगुआई में निकाली गई रैली में जीएफ कॉलेज के एनसीसी और एनएसएस छात्रों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आदि के विद्यार्थी शामिल रहे। आयोजन में जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, सिद्धार्थ गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, राजेश भटनागर, प्रशस्ति सक्सेना आदि का योगदान रहा।
उधर, एसएस कॉलेज में जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह के अलावा छात्र-छात्राओं ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें गुंजन वर्मा को प्रथम, सुरभि शुक्ला को द्वितीय और मौसम कुमारी को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. शिखा सक्सेना, केशव शुक्ला शामिल रहे। विजेताओं को बाद में पुरस्कृत किया गया। आयोजन में डॉ. मुमताज हुसैन, डॉ. निधि त्रिपाठी, डॉ. आदर्श पांडेय आदि का योगदान रहा। माधव राव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चार्ट बनाकर और रिवन लगाकर विश्व एड्स दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य मीरा भाटिया ने विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी दी।
00
छात्रों ने रैली निकालकर दी एड्स जागरूकता की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में रामचंद्र सिंह डिग्री कालेज के छात्रों ने एड्स जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को इस जानलेवा रोग के प्रति जागरूक किया।
कालेज के प्रबंधक वरिष्ठ सपा नेता केपी सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राएं ने लोगों को एड्स के संबंध में जानकारी देते हुए बचाव के तरीके बता रहे थे। छात्र सुमित सिंह, लक्ष्मी सिंह,पूजा यादव,शमा नाज, शीलप्रिय गौतम, प्रगति श्रीवास्तव आदि ने जगह जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करते हुए बचाव के उपाय बताये। रैली कस्बेे के मुख्य मार्गों से होती हुई कालेज में लौटकर सभा में बदल गई।
सभा को भारत सिंह यादव, परविंदर सिंह यादव, दीपक यादव, नेत्रपाल, मनोज यादव, मो. काजिम, प्रदीप पांडेय, राममोहन दीक्षित, सत्येंद्र सिंह,चरन सिंह, ब्रह्मानंद आदि ने संबोधित करते हुए छात्रों से आग्रह किया कि वे गांवों में जाकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करें।