फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरौल में डीएम-एसपी ने भीड़ को खदेड़ा

Wed, 02 Dec 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मंगलवार दोपहर डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार अपनी मोबाइल टीम के साथ अतिसंवेदनशील बूथों का दौरा करने के क्रम में अचानक ददरौल ब्लॉक का रुख किया। यहां के ददरौल गांव में प्राथमिक पाठशाला और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बने बूथों से बाहर लोग यूकेलिप्टस वाले बाग में बड़ी संख्या में जुटे थे। यहां प्रत्याशियों के बस्ते डाल रखे गए थे और वहीं से प्रत्याशियों के समर्थक वोटरों को पर्ची देकर वोट डालने के बारे में समझाकर बाइक से बूथ तक पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन

डीएम और एसपी को कुछ गड़बड़ की आशंका हुई तो तुरंत काफिला रुकवाया। अधिकारियों ने भीड़ से वहां जमा होने की वजह पूछी तो बिना कुछ बताए लोग खेतों की ओर भागने लगे। एक बाइक पर शराब की पाउच ले जाते युवक धरे गए तो उन्होंने माफी मांगकर छुटकारा पाया। पास के ही डायट प्रशिक्षण केंद्र वाले परिसर में बने बूथ पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इनमें नाबालिग वोटरों की संख्या अच्छी-खासी थी। काफिले में साथ चल रही स्वैट और क्राइम ब्रांच की टीमों के सदस्य उधर को लपके तो महिलाओं से लेकर युवा और बुजुर्ग भी दीवार फांदते हुए खेतों से होकर अपने गांव को भाग निकले। दोनों ही बूथ परिसरों के बाहर वोटरों को ढोने के लिए रखे प्रत्याशियों के समर्थकों के बाइकों को मतदान होने के तक के लिए पुलिस ने सीज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें