फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चांदी चढ़ी तो तीन गुना महंगी हुई राखी

विज्ञापन
सदर बाजार में शोरूम में राखियां पसंद करतीं बहने। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाई की कलाई पर चांदी की राखी बांधने की चाहत रखने वालीं बहनों को इस रक्षाबंधन जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। चांदी के दाम में आए उछाल का असर राखियों पर भी पड़ा है। पिछले साल करीब 400 रुपये में मिलने वाली चांदी की राखी इस बार 1100 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं दो हजार रुपये वाली राखी की कीमत बढ़कर पांच हजार रुपये तक हो गई है। दाम बढ़ने के कारण चांदी की राखियों की बिक्री फिलहाल प्रमुख सराफा कारोबारियों तक ही सीमित है।
विज्ञापन

भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। सामान्य राखियों के साथ सराफा बाजार में चांदी की डिजाइनर राखियों की भी मांग बढ़ने लगी है। स्वास्तिक, ओम और त्रिशूल के चिह्न वाली राखियों के अलावा ब्रेसलेट और चेन के डिजाइन वाली राखियां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
सदर बाजार के सराफा व्यापारी विनोद गुप्ता ने बताया कि चांदी की राखियां 1100 से पांच हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। इनमें बैकॉक डिजाइन की राखियां भी शामिल हैं। बच्चों के लिए मिकी माउस समेत विभिन्न कार्टून करेक्टर वाली चांदी की राखियां भी मंगाई गई हैं। सोने की पॉलिश वाली राखियां भी ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। उन्होंने बताया कि चांदी की राखियों में करीब 92 प्रतिशत शुद्धता वाली चांदी का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


महंगाई का चांदी की राखियों पर भी असर
महंगाई का असर चांदी की राखियों के दाम पर साफ दिखाई दे रहा है। विनोद सराफ ने बताया कि चांदी का भाव करीब 2.41 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंचने से राखियों की कीमत भी बढ़ गई है। गत वर्ष इसी महीने में चांदी के दाम प्रति किलो एक लाख दस हजार से एक लाख 20 हजार रुपये के बीच थे। तब से दाम लगभग दोगुने हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें