शाहजहांपुर। परिवहन निगम की बसों की तेज रफ्तार पर अब चालकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। ओवरस्पीड के कई मामले सामने आने के बाद एआरएम ने सख्ती करते हुए चालकों को निर्धारित गति सीमा में ही बस चलाने के निर्देश दिए हैं।
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि परिवहन निगम की ओर से बसों की गति पर निगरानी रखी जा रही है। निर्धारित सीमा से अधिक गति मिलने पर संबंधित चालक की जवाबदेही तय की जाएगी।
बार-बार ओवरस्पीड करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरएम ने चालकों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बसों का संचालन करें। चेतावनी दी कि लापरवाही से बस चलाने और ओवरस्पीड के मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए। संवाद