फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरौल क्षेत्र को आदर्श बनाऊंगा : राममूर्ति

Sun, 08 Feb 2015 11:09 PM IST
कांट/शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांट में हुए समाजवादी पार्टी के ददरौल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने का संकल्प किया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। कहा कि सपा सरकार ने इस क्षेत्र में मेडिकल कालेज, डिग्री कालेज सहित तमाम जनहित कारी कार्य कराए हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे।  
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी समाजवादी पेंशन योजना ने हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया है। जनहितकारी कार्यों की वजह से पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी। पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं जिले की प्रभारी गीता सिंह ने कहाकि सरकार की अच्छी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना होगा।  उपेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जल्द ही पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसमें अच्छे प्रदर्शन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान सुखवीर सिंह यादव को ददरौल विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। चेयरमैन रईस मियां, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, जिला महासचिव रणंजय सिंह, गायत्री वर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा, रिजवान अहमद आदि ने विचार व्यक्त किए। आकाश गुप्ता, श्यामलाल, डॉ. साबिर खां, पिंटू यादव, इदरीश खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें