रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार। स्रोत: रेलवे
शाहजहांपुर। राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस बीच स्टेशन का निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर तेजी लाने के निर्देश दिए। रेलकर्मियों के अनुसार, राज्यसभा सांसद ने दिल्ली पैसेंजर व डबल डेकर ट्रेन के स्टाॅपेज का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे राज्यसभा सांसद ने प्लेटफॉर्म नंबर एक का जायजा लिया। उन्होंने वेटिंग रूम को देखा। शौचालय की तरफ भीषण गर्मी व उमस होने पर सुधार कराने के निर्देश दिए। इस बीच निर्माण कार्य को भी देखा। सांसद ने रेलकर्मियों को आश्वस्त किया कि वह दिल्ली पैसेंजर और डबल डेकर ट्रेन के स्टाॅपेज के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए रेल मंत्री से मुलाकात भी करेंगे। इस मौके पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद्र, स्टेशन अधीक्षक अमरेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद