फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रजनीश फिर बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, तकवीम की भी महानगर अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार

विज्ञापन
रजनीश गुप्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है। रजनीश गुप्ता लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि तकवीम हसन खान को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत कई महीनों से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए केंद्रीय और प्रांतीय पर्यवेक्षकों ने कई चरणों में समीक्षा की। दोनों पदों के लिए कई नेताओं ने आवेदन किए थे। पर्यवेक्षकों ने बैठकों और कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से दावेदारों की संगठनात्मक सक्रियता और ताकत का आकलन किया।
इसके बाद अंतिम रिपोर्ट दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंपी गई। शुक्रवार को नामों की घोषणा हुई। अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, कुमुद गंगवार, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, तस्नीम अली खान, पवन सिंह आदि ने खुशी जताई है।

रजनीश गुप्ता। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें