फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तमंचा-कारतूस बरामद होने के मामले में गिरफ्तार राहुल अंगुरिया को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तमंचा और कारतूस बरामद होने के मामले में जेल में बंद राहुल अंगुरिया को सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। आरोपी पर इस मामले के अलावा 19 अन्य मामले भी दर्ज हैं। अदालत ने कहा कि किसी आरोपी का जमानत पत्र केवल इसलिए निरस्त नहीं किया जा सकता है कि उसका आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार, 10 अक्तूबर को अजीजगंज चौकी क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बरेली-सीतापुर हाईवे पर चांदापुर कट के पास नए बन रहे रिंग रोड के आगे एक युवक को पकड़ा गया था। तलाशी में उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ था। आरोपी की पहचान नवादा इंदेपुर निवासी राहुल अंगुरिया के रूप में हुई थी। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।
बचाव पक्ष ने बरामदगी को फर्जी बताते हुए जमानत की मांग की थी। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया। सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने 25 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें