फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम राजस्व वसूलने वाले अमीनों पर होगी कार्रवाई

Fri, 16 Jan 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 निर्देश के बावजूद राजस्व वसूली में सुधार नहीं होने पर डीएम सख्त हो गई हैं। उन्होंने तहसीलदारों से कहा है कि वे आरसी के आधार पर लक्ष्य के अनुरूप शासकीय धन की वसूली न करने वाले संग्रह अमीनों को चिन्हित करें। ऐसे अमीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग वार राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने पाया कि बिजली से संबंधित 2.04 करोड़ रुपये की 1285 आरसी के सापेक्ष केवल 1.24 करोड़ की वसूली हुई। इसी तरह व्यापार कर विभाग और परिवहन विभाग द्वारा जारी आरसी पर लगभग 70 प्रतिशत वसूली ही हुई। बैंक देय मद में 13.88 करोड़ के सापेक्ष 11.96 करोड़ रुपये वसूले जा सके। स्टांप देय मद में 82.66 के विपरीत 47.44 लाख रुपये वसूले गए।
चालू वित्त वर्ष में ढाई माह ही शेष रहने के कारण डीएम ने हर अफसर को तेजी लाने के लिए कहा। एडीएम वित्त को वसूली की दैनिक समीक्षा करने और इस काम में सहयोग नहीं करने वाले विभागों के अधिकारियों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें