मंगलवार को मिश्रीपुर में सेवा भारती की ओर से आयोजित शिविर में जांच करातीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। सेवा भारती शाहजीपुर महानगर की ओर से मंगलवार को मिश्रीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुपोषित अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमओ कार्यालय से आए एमओआईसी प्रतीक सिंह ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार जरूरी है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देकर कुपोषण को रोका जा सकता है।
फार्मासिस्ट अनूप वर्मा, लैब टेक्नीशियन जईम खान, स्टाफ नर्स कंचन और वार्ड बॉय कमलेश कुमार ने भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। सेवा भारती की विभागाध्यक्ष सीमा वाजपेयी ने पोषण, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में 20 गर्भवती महिलाएं, छह नवजात और 25 किशोरियां शामिल हुईं। मुख्य संरक्षक सोनिया राठौर, अध्यक्ष राजेंद्र, उपाध्यक्ष सोनल त्रिपाठी व वंदना मिश्रा, कोषाध्यक्ष उदयवीर और सहकोषाध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता मौजूद रहे। संवाद