फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रधनुष की कामयाबी टीम भावना पर निर्भर

Fri, 12 Jun 2015 09:18 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव ने कहा है कि बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन इंद्रधनुष तभी कामयाब होगा जब संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना से जुटेंगे। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में मिशन इंद्रधनुष के तहत अब तक हुए कामों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान की सफलता को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने समीक्षा बैठक आयोजित की। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि ने प्रोजेक्टर के माध्यम से इंद्रधनुष में समाहित बीमारियों और उनके निवारण को लगाए जाने वाले टीकों का विस्तृत विवरण दिया। समीक्षा के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अब तक 4132 महिलाओं और 2059 बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण कराया जा चुका है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने टीकाकरण की शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना से काम करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. जेएल गौतम ने सरकारी अस्पतालों के प्रभारी डॉक्टरों को गांव वार छूटे हुए बच्चों और महिलाओं को सूचीबद्ध करके उनका टीकाकरण कराने, रोजाना क्षेत्र में जाकर कार्य की मॉनीटरिंग करने, अभियान में आड़े आने वाले व्यवधानों की दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला उसवास्थ्य शिक्षा एवं सूचनाधिकारी राजेश भटनागर के संचालन में हुई बैठक में सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी प्रभारी डॉक्टर, बाल विकास परियोजना अधिकारी डीपी मिश्रा, गाइड कैप्टेन दपिंदर कौर, स्काउट मास्टर निकहत परवीन, डीपीएम केके शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें