फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ने कराया गरीब कन्या का विवाह

Fri, 12 Jun 2015 09:17 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब ने जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी रखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर एक परिवार की कन्या के हाथ पीले कराकर पुण्य कमाया। संस्था ने अपने सहयोग से न सिर्फ कन्या का विवाह कराया, बल्कि वैवाहिक सामग्री समेत घरेलू उपयोग की वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट कीं।
विज्ञापन

संस्थाध्यक्ष विभा अग्रवाल ने बताया कि जानकीनगर निवासी महेश कुमार की चार बेटियां हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बेटियों का विवाह नहीं कर पा रहे थे। जानकारी मिलने पर उन्होंने क्लब की सदस्यों के सहयोग से बृहस्पतिवार को महेश कुमार की बेटी नीतू का विवाह धूमधाम से कराया और उपहार स्वरूप डबलबेड, गद्दे, चादर, गैस चूल्हा, पंखा, ज्वैलरी, संदूक, छह साडिय़ां, लहंगा-चुन्नी, शॉल, सफारी सूट, पैंट-शर्ट, डिनर सेट, बर्तन समेत काफी सामान भेंट कर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। सहयोग करने वालों में सचिव राजिंदर कौर बजाज, सुनीता गर्ग, रागिनी कपूर, ज्योति गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, ज्योति शर्मा, डॉ. मंजुला सक्सेना, सुधा प्रसाद, किरन खन्ना, मधु कपूर, रीना अग्रवाल, डॉ. आंचल कौशल, अलका अरोरा, निधि मिश्रा, गीता गुप्ता, शशि गुप्ता, मिथिला अंचल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें