फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13.6 मिमी हुई बारिश, दोपहर बाद खिली धूप

Tue, 03 Mar 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम हो रही बारिश का कहर तीसरे दिन भी अनवरत जारी रहा। सोमवार रात को जहां झमाझम बारिश हुई, वहीं मंगलवार को दिन में भी बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन से कुछ राहत जरूर मिली। सोमवार शाम पांच बजे से लेकर मंगलवार शाम तक 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

तीन दिनों से बेमौसम हो रही बारिश से आम जनमानस परेशान हो चुका है। सोमवार की रात में हुई बारिश के बाद सुबह के वक्त कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। सूर्यदेव और बादलों में आंख-मिचौली का यह खेल दोपहर तक जारी रहा। दोपहर के बाद में खिली धूप के साथ ही लोगों के चेहरे खिले हुए नजर आए। इस संबंध में गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव ने बताया कि  सोमवार की रात में 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई। कहा कि बारिश होने की वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है।

मौसम खुला, बाजार में रौनक
तिलहर। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और चल रही तेज हवाओं के बाद बिगड़े मौसम से लोगों को उस समय राहत मिली जब सूर्य देव ने अपने दर्शन देकर लोगों को घरों से बाहर निकलने का मौका दिया। मंगलवार को मौसम खुलने पर बाजार मेे रौनक दिखाई दी। सर्वाधिक भीड़ मिठाई व कपड़ों की दुकानों पर देखी गई। बच्चों की उंगली पकड़े महिलाएं बाजार में खरीददारी करती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें