फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अगले 24 घंटों में बारिश के आसार

विज्ञापन
मंगलवार को शहर में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस और तेज धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम पारे में उछाल आया है। उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 24 घंटों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उमस का प्रभाव भी बढ़ गया। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक, वायुदाब नौ मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 59 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पूर्वी और दक्षिणी हवा चलने की वजह से बादल छाए हुए हैं। अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें