पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से आए नोटिस के बाद पीड़ितों से मिलते सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां। स्रोत: स्
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से शहर के कई मोहल्लाें में रहने वाले लोगों को जमीन खाली करने का नोटिस जारी होने के बाद हड़कंप मचा है। रविवार को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समस्या सुनी। मामले में डीआरएम को ज्ञापन भेजा जाएगा।
सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोहल्ला मेहमानशाह, अब्दुल्लागंज, बंगश, जियाखेल, गर्रा फाटक, मानूजई, यूनुसखेल में रेलवे लाइन के नजदीक लोग करीब 25 वर्षों से रहते आए हैं।
दो दशकों से अधिक समय से निवास करने वाले झुग्गी-झोंपड़ी वाले लोगों को पूर्वोत्तर रेलवे ने अंतिम सूचना के रूप में नोटिस भेजा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को सपा डीएम के जरिये पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम व जीएम को ज्ञापन देगी।
उनके साथ नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, मोहम्मद फैजान खान, सचिन वर्मा, अभिषेक सिंह, ललित कुमार, मोहम्मद फरमान आदि मौजूद रहे।