शाहजहांपुर। रोजा व कहलिया रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को स्लीपर बदलने का काम शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस काम को पूरा करने के लिए रेल कर्मचारी जुटे रहे। इस बीच किसी तरह का सड़क यातायात पर प्रभावित नहीं हुआ, हालांकि मालगाड़ियां रोककर चलाई गईं।
कोविड-19 की वजह से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद है, सिर्फ मालगाड़ियों व कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन ही किया जा रहा है। शनिवार को रोजा-कहलिया स्टेशन के बीच गेट संख्या 311 पर स्लीपर बदलने का काम किया गया। इस दौरान रेल पटरी की मरम्मत और ट्रैक को मजबूत करने के लिए नीचे सीमेंट वाले स्लीपर बदले गए। इस कारण पूरे दिन मालगाड़ियों का संचालन बाधित रहा। वहीं रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात कम रहा, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। सहायक मंडल अभियंता रॉकी तुअर ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन काम हुआ। रविवार और सोमवार को भ्ीा काम होगा। इसके बाद रास्ता खोल दिया जाएगा।