शाहजहांपुर। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। नई समय सारिणी लागू होने से शुक्रवार को पांच यात्रियों की वंदे भारत ट्रेन छूट गई। उन्होंने अफसरों के पास पहुंचकर नाराजगी जताई। कई अन्य ट्रेनों का समय बदला है।
रेलवे स्टेशन से 45 जोड़ी सवारी ट्रेन गुजरती हैं। हर ट्रेन का दो मिनट तक का स्टाॅपेज है। शुक्रवार से रेलवे ने नई समय सारिणी को लागू कर दिया। इसके चलते डाउन लाइन की वंदे भारत ट्रेन पूर्वाह्न 11.07 बजे के स्थान पर 10.10 बजे आ गई। तय समय से पहले ट्रेन आने के साथ चली भी गई, जबकि आरक्षण कराने वाले यात्री पुराने समय पर पहुंचे।
उन्होंने ट्रेन छूटने पर नाराजगी जताई। रेलवे ने स्थानीय स्तर पर समय सारिणी का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। रेलवे रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों के मोबाइल पर मेसेज भेजकर ट्रेन के समय की जानकारी दे रहा है।
ट्रेन नंबर आने का समय पहले अब
26503 वंदे भारत 11: 07 10: 10 बजे
15212 जननायक एक्सप्रेस 7: 43 7: 47 बजे
15211 जननायक एक्सप्रेस 12: 30 12:21 बजे
15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस 12:34 12:38 बजे
15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस 10:54 10:47 बजे
14308 प्रयागराज संगम 6:58 7:05बजे
14235 बरेली एक्सप्रेस 9:37 9:30 बजे
12229 लखनऊ मेल 12:40 12:36 बजे
22454 राज्यरानी एक्सप्रेस 12:20 12:14 बजे
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 6:47 6:25 बजे
डिस्प्ले बोर्ड का संचालन हुआ शुरू
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की बोगी की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड के जरिये मिलने लगी है। ट्रायल सफल होने के बाद डिस्प्ले बोर्ड को शुरू कराया गया है। इसके चलते यात्रियों को राहत मिली है।
मुख्य स्नान पर शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी ट्रेनें
माघ मेला के लिए मुरादाबाद से चलने वालीं ट्रेनों को मुख्य स्नान दिवस पर प्रयागराज संगम स्टेशन से ओरिजनेट-टर्मिनेट के स्थान पर शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 14308 बरेली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस के शार्ट टर्मिनेट की सूचना जारी की गई है।