फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गांवों में सहज मार्ग साधना पद्धति की जानकारी दी, ध्यान कराया

विज्ञापन
कांट के गांव में ध्यान कराते रामचंद्र मिशन के प्रशिक्षक। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांवों में अध्यात्म की अलख जगाने के लिए रामचंद्र मिशन के प्रशिक्षक और स्वयंसेवक ग्रामीण आध्यात्मिक जागरण का अभियान चला रहे हैं। इस दौरान शुक्रवार को सहज मार्ग साधना पद्धति हार्टफुलनेस मेडीटेशन के बारे में जानकारी देने के साथ ग्रामीणों को ध्यान कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों की सिंधौली और कांट विकास खंड के गांवों में पहुंचकर लोगों को एकत्र कर उन्हें सहज मार्ग साधना पद्धति के बारे में बताया। ध्यान, आत्मचिंतन और हार्टफुलनेस मेडीटेशन की सरल विधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।
प्रशिक्षक आभा श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यात्म किसी एकांत साधना तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जो हर व्यक्ति को करुणा, संयम और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाती है। इस मौके पर दीक्षा, जया श्रीवास्तव, यतिंद्र कुमार, महेश पाल, देवतोश श्रीवास्तव, भगवान सिंह, तनु सैनी, दीपक, अचिंत्य, मीनू, शालू यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें