रेलवे के वित्त अधिकारी ने स्टेशन का किया निरीक्षण, देखा रिकार्ड
- अवध आसाम एक्सप्रेस से स्टेशन पहुंचे एफए एंड चीफ एकाउंट ऑफिसर कपिल
- स्टेशन पर प्लेटफार्म और शौचालयों में सफाई देख की तारीफ, लेखा पर ध्यान देने के निर्देश
फोटो नंबर 23 :
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रेलवे के वित्त अधिकारी अनुराग कुमार ने गुरुवार को स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्य एवं सफाई निरीक्षक और टीटीई कार्यालय में रिकार्ड को चेक किया। इस दौरान प्लेटफार्म व शौचालयों में सफाई देख अधिकारियों की तारीफ की।
गुरुवार को अवध आसाम एक्सप्रेस से दोपहर 2.30 बजे स्टेशन पहुंचे फाइनेंस एडवाइजर एंड चीफ एकाउंट ऑफीसर अनुराग कुमार गुरुवार का रेलवे अधिकारियों ने स्वागत किया। प्लेटफार्म नंबर दो से वह सीधे अतिथि गृह में पहुंचे। जहां करीब एक घंटा रुकने के बाद स्टेशन के निरीक्षण पर निकले। वित्त अधिकारी के आने की सूचना पर रेलवे प्रशासन सुबह से ही अलर्ट था। उनके आने से पहले स्टेशन पर दोबारा से सफाई कराई गई। रेलवे स्टेशन पर टिकट घर के पास स्थित पे एंड यूज शौचालय, प्लेटफार्म पर बने शौचालयों, रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म पर सफाई को देख सराहा। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक व टीटीई कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने अभिलेखों को चेक किया और लेखा पर ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर पार्सल सेवा, महिला व पुरुष प्रतिक्षालय, बुकिंग और टिकट विंडो का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर सीनियर चल लेखा निरीक्षक मानवेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार, सीआईटीआई राजीव शर्मा, कृष्णा कांत खाद्य एवं सफाई निरीक्षक शशांक व त्रिलोक आदि मौजूद रहे।
--------------
मालगोदाम साइड को विकसित और एटीवीएम मशीन लगाने के निर्देश
- वित्त अधिकारी ने मालगोदाम की ओर से स्टेशन पर आने वालों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एटीवीएम मशीन लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेशन की सेकेंड इंट्री को अधिक डेवलप किया जाए। जिससे यात्रयों को असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे स्टेशन पर जाने का मालगोदाम की ओर से दूसरा रास्ता है, जोकि किसी समय काफी उपयोग किया जाता था, लेकिन टिकट विंडो बंद होने के बाद यात्रियों को पहले गेट से ही आना पड़ता है।
-----------
गंदा तिरंगा को बदलने की गाइडलाइन को मंगाने के निर्देश दिए
- प्लेटफार्म नंबर छह पर लगे तिरंगे को गंदा देखकर रेलवे के वित्त अधिकारी ने वहां मौजूद अधिकारियों से उसे न बदलवाए का कारण पूछा, लेकिन कोई सही जबाव नहीं दे सका। जिस पर वित्त अधिकारी ने मंडल कार्यालय से स्टेशन पर लगे तिरंगा को बदलने के संबंध में जारी गाइडलाइन को मंगाने के निर्देश दिए।
------------
साइकिल स्टैंड का टेंडर न होने का कारण पूछा
- वित्त अधिकारी ने स्टेशन के इंट्री गेट पर बने साइकिल स्टैंड पर वाहनों को खड़ा देखकर उससे होने वाली इनकम की जानकारी ली। जिस पर रेल अधिकारियों ने स्टैंड की टेंडर प्रक्रिया अटकी होने और यात्रियों के द्वारा वाहनों को स्वेच्छा से खड़ा किए जाने की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।