फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ट्रेनों के संचालन को जीपीएस सिस्टम लगना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा/शाहजहांपुर। कोहरे में ट्रेनों के संचालन के लिए जीपीएस सिस्टम लगने शुरू हो गए हैं। रोजा में 145 जीपीएस ट्रेनों में लगाए जाएंगे। जोकि ट्रेन संचालन के समय लोको पायलट को सारी जानकारी देगा।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा कोहरे से निपटने के लिए जीपीएस बेस प्रणाली इस्तेमाल की जा रही है। इस डिवाइस में रेलवे सेक्शन की हर छोटी जानकारी मौजूद होती है। ट्रेन संचालन के समय यह डिवाइस लोको पायलट को सारी जानकारी देती है। जिसे ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम कहा जा है। इस डिवाइस को इंजन में लगाया जाता है। जिससे लोको पायलट को तीन किमी पहले ही चला जाएगा कि आगे कौन का स्टेशन व क्रॉसिंग है, जिससे ट्रेन की स्पीड को नियंत्रित किया जा सके। इसके साथ ही सिग्नल के ग्रीन और रेड होने की जानकारी भी मिल जाती है। रोजा स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह के मुताबिक 145 जीपीएस लगाए जाएंगे। जिसमें से सात को रिपेयरिंग के लिए भेजा गया है, जो ठीक होकर आने पर ट्रेनों में लगेगें। जिससे लोको पायलटों का ट्रेनों के संचालन के समय किसी कोहरे की वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि अभी तक जीपीएस को लगाने का काम 15 नवंबर से शुरू होता था, लेकिन इस बार कोहरा जल्दी पड़ना शुरू हो गया है। जिसको देखते हुए जीपीएस लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें