फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉपेज के बाद भी पंजाब मेल को दिया हरा सिग्नल, स्टेशन मास्टर लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा(शाहजहांपुर)। स्टॉपेज के बावजूद रोजा जंक्शन पर स्टेशन मास्टर ने पंजाब मेल को हरा सिग्नल दे दिया। प्लेटफार्म पर पहुंची ट्रेन को हरा सिग्नल देने पर स्टेशन मास्टर को तलब कर लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात पंजाब मेल रोज की तरह रोजा जंक्शन पहुंची। जहां ट्रेन को रुकना था, लेकिन स्टेशन मास्टर ने लाल की जगह हरा सिग्नल दे दिया। जिसको लेकर चालक ने स्टेशन मास्टर से आपत्ति जताई और इसकी जानकारी कंट्रोल व पावर को केबिन को दे दी। रातभर मामला दबा रहा, लेकिन रविवार को डिवीजन मैकेनिकल ऑपरेटर ने स्टेशन मास्टर को बुकाव (लाइन हाजिर) कर दिया। एरिया मैनेजर मनु गर्ग ने बताया कि स्टेशन मास्टर से गलत सिग्नल दिए जाने को लेकर जबाव तलब किया गया है। ब्यूरो
रेलवे फाटक के बीच खराब हुआ ट्रक
रोजा। अटसलिया स्थित रेलवे फाटक नंबर 318 के बीचोबीच रविवार को ट्रक खराब हो गया। जिससे ट्रक चालक और गेटमैन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से ट्रक को धक्का देकर टै्रक से हटवाया गया। इस बीच अहमदाबाद और रक्सौल एक्सप्रेस को फाटक के पास रोका गया। ट्रक के हटने के बाद दोनों ट्रेनें रवाना हो सकी। ट्रैक पर खराब होने वाले ट्रक को आरपीएफ ने अपने कब्जे में ले लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें