फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यरानी एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। लालपुल पर शनिवार दोपहर राज्यरानी एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रोजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की वजह से त्रिवेणी एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन पर आधा घंटा खड़ी रही। ट्रैक साफ होने पर ट्रेन को रवाना किया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस लालपुल के पास पहुंची। तभी अचानक ट्रेन के आगे एक 35 वर्षीय युवक आ गया। इससे उसके शरीर का आधा हिस्सा इंजन में फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटता चला गया। जिससे उसके चिथड़े उड़ गए और शरीर का आधा हिस्सा रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा गया। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर त्रिवेणी एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। रोजा पुलिस ने शव को हटवा ट्रैक साफ कराया। तब आधा घंटा बाद रवाना किया गया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। हल्का इंचार्ज संजय पूनिया ने बताया कि शव दो टुकड़ों में बंट जाने के बाद आधा हिस्सा इंजन में फंस कर रगड़ गया। इस वजह से शिनाख्त होने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें