जलालाबाद। शनिवार रात करीब 9:30 बजे नखास से लौट रहे दुकानदारों से भरी डीसीएम का कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर अतिवरा मोड़ के पास अगला टायर फट गया। जिससे असंतुलित हुई डीसीएम रोड किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में नगर के मोहल्ला बगिया निवासी अजय, मोहल्ला क़ानून गोयान निवासी राज कुशवाहा, मोहल्ला प्रेमनगर निवासी कुलदीप, मोहल्ला सुभाषनगर निवासी उमेश गुप्ता व राजेश गुप्ता और मोहल्ला बगिया निवासी सुबोध सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां अजय, राज कुशवाहा, कुलदीप व सुबोध चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।