फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक लेकर स्लीपर के नीचे नई गिट्टी व पैकिंग का कार्य किया पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। रविवार को तीसरे दिन तिलहर निगोही मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 334 पर मेगा ब्लॉक लेकर डाले गए नए स्लीपरों के समीप नई गिट्टी डालकर उसकी पैकिंग का कार्य शाम पांच बजे बजे तक पूर्ण कर लिया गया। इसके बाद रेलवे क्रॉसिंग को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। लोगों ने तीन दिन से बंद रेलवे क्रॉसिंग खुलने से राहत की सांस ली है। वहीं रविवार को बंथरा-तिलहर के बीच अप लाइन पर तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर रेल पटरी बदलने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

रेलवे विभाग के सेक्शन इंजीनियर आशुतोष कुमार ने बताया कि मेगा ब्लॉक लेकर तिलहर-निगोही मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 334 पर नई गिट्टी डालकर पैकिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शाम पांच बजे के बाद गेट को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। मेगा ब्लॉक के दौरान तिलहर निगोही मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को गेट नंबर 335 तिलहर कोल्ड स्टोर तथा 336 गुल चंपा क्रॉसिंग से निकाला गया। सेक्शन इंजीनियर आशुतोष कुमार ने बताया कि रविवार को तिलहर बंथरा रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर 2:45 से 4:45 बजे तक मेगा ब्लॉक लेकर लाइन पर रेल पटरी बदलने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें