फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश, होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को दोपहर लखनऊ से रामपुर जाते समय कुछ देर यहां ठहराव लेंगे। इस दौरान उनका जिले की सीमा में विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ता ढोल-बाजों के साथ जोरदार स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के पूर्व विधायक सियाराम सागर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने बरेली स्थित उनके आवास पर जाएंगे। इस बीच, दोपहर डेढ़ बजे उनका नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा मेें गुर्री चौकी पर स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला रोजा और बरेली मोड़ पहुंचने पर वहां भी उनका स्वागत होगा। इससे पूर्व, सोमवार को सुबह पार्टी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें