फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चिलचिलाती धूप से बचते दिखे रेलयात्री...ओवरब्रिज व पेड़ की छांव का लिया सहारा

Sun, 27 Apr 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर धूप से बचने के लिए ओवरब्रिज का सहारा लेते दिखे यात्री। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के चलते शनिवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर रेलयात्री काफी परेशान दिखाई दिए। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-चार पर यात्री शेड न होने से रेलयात्री ओवरब्रिज व पेड़ की छांव का सहारा लेते हुए नजर आए। इस बीच घंटों लेट चल रही ट्रेनों ने उन्हें और भी परेशान किया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते कोई बार-बार मुंह पर पानी मार रहा था, तो कोई आगौंछा पानी से भीगोकर उसे मुंह पर लपेट रहा था। महिलाओं ने बच्चों को धूप से बचाने के लिए उनके सिर पर साड़ी का पल्लू डाल रखा था।
यात्री रोली, सुषमा, रश्मि, अतीक का कहना है कि इस प्लेटफाॅर्म पर यात्री शेड का होना बहुत जरूरी है। यात्री शेड न होने से गर्मी ही नहीं, बल्कि हर मौसम में परेशानी उठानी पड़ती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में ही होती है। कई बार ट्रेन तक छूट जाती हैं। यात्रियों का कहना है कि काफी समय से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। काम में तेजी लाई जाए, ताकि रेलयात्रियों को जल्द ही सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


टंकियों में नहीं था ठंडा पानी
रेलवे स्टेशन पर टंकियों में पानी तो आ रहा था, लेकिन ठंडा पानी नहीं था। जिस कारण यात्रियों की प्यास नहीं बुझ पा रही थी। प्यास बुझाने के लिए यात्रियों ने ठंडे पानी की बोतल खरीदी। मुरादाबाद जा रहे मोहन का कहना है कि सफर के दौरान ठंडे पानी की दिक्कत आती है, इसलिए पहले ही फ्रीजर में बोतल में बर्फ जमा लिया था। अब पूरा सफर कट जाएगा।

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर धूप से बचने के लिए ओवरब्रिज का सहारा लेते दिखे यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर धूप से बचने के लिए ओवरब्रिज का सहारा लेते दिखे यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर धूप से बचने के लिए ओवरब्रिज का सहारा लेते दिखे यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें