फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे 39 लोग श्रमजीवी से घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनता कर्फ्यू और उसके बाद लगे लॉकडाउन में 67 दिनों तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। अनलॉक 1.0 में दो सौ विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इनमें से चार ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर में रहेगा। सोमवार रात 10:44 बजे पहली ट्रेन श्रमजीवी कोविड स्पेशल राजगिरी- नई दिल्ली एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची। उसमें से 39 यात्री उतरे। शाहजहांपुर स्टेशन से जाने के लिए 36 लोगों ने रिजर्वेशन कराया था, लेकिन ट्रेन में 26 यात्री बैठकर रवाना हुए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में शहीद, श्रमजीवी, सत्याग्रह एक्सप्रेस और लखनऊ मेल शामिल हैं। रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार ट्रेन आने से 90 मिनट पहले यात्रियों का स्टेशन पहुंचना जरूरी है। मगर सोमवार को ट्रेन आने के दो घंटे पहले से यात्रियों का स्टेशन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्टेशन पर उन्हीं यात्रियों को प्रवेश दिया गया, जिनके पास पहले से कन्फर्म टिकट था। 2391 श्रमजीवी कोविड स्पेशल राजगिरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन पर रात करीब 10:44 पर पहुंची और 10:49 पर प्रस्थान कर गई। इसके अलावा सोमवार रात आई ट्रेनों में गाड़ी संख 2232 लखनऊ सुपर फास्ट से 11 यात्री उतरे और 27 रवाना हुए। गाड़ी संख्या 4650 दरभंगा प्रकाश पर्व स्पेशल से तीन यात्री उतरे और दो सवार हुए। इसी तरह सत्याग्रह एक्सप्रेस से तीन यात्री उतरे और 10 रवाना हुए।
यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई, टिकट चेक किए
स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन के आने से 90 मिनट पहले थर्मल स्क्रीनिंग के बाद टिकट चेक किए गए। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक की ओर खुलने वाले मुख्य गेट से सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए लोगों को प्रवेश दिया गया। उनके स्वास्थ्य की जांच और टिकट चेकिंग के लिए दो काउंटर लगाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की उसके बाद टीटीई ने टिकट चेक किया।
विज्ञापन

यात्रियों के परिजन के प्रवेश पर रहा प्रतिबंध
विशेष ट्रेन से यात्रा करने स्टेशन पहुंचे उन्हीं यात्रियों को प्रवेश दिया गया, जिनका टिकट कन्फर्म था। उन्हें ट्रेन पर बैठाने के लिए आए परिजनों को स्टेशन के अंदर नहीं जाने दिया गया। बुजुर्ग और महिला यात्रियों की मदद के लिए कुलियों को लगाया गया। जिन्होंने ट्रेन तक यात्रियों का सामान पहुंचाया। इस बीच एक बुजुर्ग महिला का बेटा उन्हें ट्रेन पर बैठाने के लिए जा रहा था, लेकिन उसे रोक दिया गया।
ट्रेन के आने से पहले और बाद में कराया गया सैनिटाइज
- स्टेशन पर सोमवार रात को ट्रेन आने से पहले और बाद में प्लेटफार्म को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। इस बीच प्लेटफार्म के फर्श, गेट, सीढ़ियों की रेलिंग, यात्रियों के बैठने वाली सीटों को सैनिटाइज किया गया। स्टेशन पर आने वाले हर व्यक्ति के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए गए।
सामाजिक दूरी का कराया गया पालन
- स्टेशन परिसर में किसी भी तरह के वाहन पार्किंग की अनुमति नहीं दी गयी, यात्रियों को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन कराया गया। स्टेशन पर सीटों पर तीन लोगों की जगह सिर्फ दो लोगों के बैठने के लिए संकेत बनाए गए। विशेष ट्रेन के आगमन के समय रेलवे स्टेशन पर एडीईएन रॉकी तोअर, एसएस मनोज कुमार, सीआईटी राजीव शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर एसडी मीणा, जीआरपी प्रभारी अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें