फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देह व्यापार की सूचना पर छापा, हिरासत में लिए युवक-युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देह व्यापार की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम शहर की एक पॉश कॉलोनी में छापा मारा। तीन युवक व दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है। आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं हैं। पुलिस पांचों लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से अधिकारियों को सदर बाजार थाना क्षेत्र की रूफस चरन कॉलोनी में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम लगा रखी थी। बृहस्पतिवार को दोबारा मुखबिर ने सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने महिला पुलिस के साथ कॉलोनी के एक मकान पर छापा मारा। यहां दो युवतियां व दो तीन युवक मिले।
बताते हैं कि युवतियां बिहार और पश्चिम बंगाल व तीनों युवक शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम पांचों को थाने ले आई। अभी कुछ दिन पूर्व भी इसी कॉलोनी में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। तब कोई नहीं मिला था। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि पुलिस टीम ने छापा मारा है। युवक व युवतियों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें