फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आटा निर्माण की तीन इकाइयों पर छापा, नमूने लिए

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नमूना लेने की कार्रवाई करते हुए। स्रोत: सूचना विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा दल ने मंगलवार को जनपद में तीन आटा इकाइयों से आटे के तीन नमूने और मैदे का एक नमूना लिया। एक इकाई में 15 क्विंटल आटा और 26.50 क्विंटल मैदा सीज किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग का सचल दल बंडा स्थित एलएनके एग्री फूड्स प्रोडक्ट प्रा.लि. की निर्माण इकाई पर पहुंचा। आटा और मैदा का एक-एक नमूना लिया। पैक्ड बोरों पर पैकेजिंग और लेवलिंग के नियम का उल्लंघन करने पर 30 बोरे आटा और 53 बोरे मैदा को सीज किया गया।
प्रत्येक का वजन 50 किग्रा है। दूसरे खाद्य सुरक्षा दल ने मीरानपुर कटरा स्थित राधे ट्रेडिंग कंपनी में कार्रवाई करते हुए आटे का एक नमूना संग्रहित किया। जैतीपुर स्थित भारत ट्रेडिंग आटा निर्माण कंपनी की इकाई पर टीम ने छानबीन की। तीसरे खाद्य सचल दल ने रोजा स्थित आशीर्वाद इंडस्ट्रीज से एक नमूना संग्रहित किया। इसके बाद जमौर स्थित केदारनाथ फ्लोर मिल पर टीम पहुंची लेकिन यहां पर सब ठीक पाया गया।
विज्ञापन


जहां पर कमियां मिली हैं, उन्हें सुधार की सूचना जारी की जाएगी। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विनीत कुमार, सहायक आयुक्त, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें