फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यार्ड में फॉल्ट... गोविंदगंज उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
बहादुरगंज उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मर के फॉल्ट को दुरुस्त करते कर्मचारी। स्रोत: निगम - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 132 केवीए ट्रांसमिशन के यार्ड में तकनीकी फॉल्ट आने से मंगलवार शाम गोविंदगंज विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से करीब नौ हजार उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे गोविंदगंज उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली जाने के बाद लोगों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन कर जानकारी ली। इसके बाद जेई के नेतृत्व में बिजली लाइन की गश्त कराई गई। जांच के दौरान 132 केवीए ट्रांसमिशन यार्ड में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से शाम के समय लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। घरों में सबमर्सिबल और मोटर नहीं चल सके, जिससे पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। गर्मी में लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। करीब तीन घंटे बाद रात आठ बजे आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि उपकेंद्र स्तर से कोई दिक्कत नहीं है। 132 केवीए के यार्ड में फॉल्ट आने से बिजली गुल रही है।

बहादुरगंज उपकेंद्र में खराबी से एक घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
शाहजहांपुर। बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार शाम ट्रिपिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हुंडाल खेल फीडर पर ट्रिपिंग आने से उपकेंद्र के 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर ट्रिप हो गया। इस कारण शाम चार बजे से पांच बजे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रही।
अधिकारियों के अनुसार डीसी पैनल में खराबी और रिले में गड़बड़ी के कारण ट्रिपिंग की समस्या आई थी। कर्मचारियों ने जांच कर फॉल्ट को ठीक किया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें