सरसों के तेल की जांच के बाद नमूना सील करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। खान-पान की वस्तुओं में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के अधिकारियों की टीम ने रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में केरूगंज में खाद्य तेल की निर्माण इकाई समेत दो प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इस दौरान एफएसडीए के मुख्य खाद्य सरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने विभिन्न खाद्य तेलों के तीन नमूने जांच को सील कराए।
एफएसडीए की टीम ने पहले केरूगंज के खाद्य तेल कारोबारी मेसर्स हरियाणा ऑयल मिल की निर्माण इकाई पर छापा मारा। वहां टीम ने 15-15 लीटर वाले पैक पीपों से रिफाइंड सोयाबीन और सरसों तेल के दो नमूने लिए। बाद में वहीं के खाद्य तेल कारोबारी मेसर्स नरेश चंद्र आशीष कुमार के प्रतिष्ठान से सरसों के तेेल का एक अन्य नमूना भरा। प्रवत्रन अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपाल सिंह व रामजी शुक्ला शामिल रहे। सीएफएसओ शर्मा के अनुसार जांच के लिए सभी सैंपल राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं और वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद