फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में जीएसटी चोरी के मामले में छापा, छत्तीसगढ़ की डीजीजीआई टीम ने आठ घंटे की जांच

Tue, 02 Jun 2026 10:54 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले के गांव अतिवरा निवासी अभिषेक पाठक के घर पर छत्तीसगढ़ की डीजीजीआई टीम ने सोमवार छापा मारा। टीम ने आठ घंटे तक जांच पड़ताल की। इसके बाद अभिषेक को अपने साथ लेकर चली गई। 
विज्ञापन
युवक के घर से बाहर निकलती टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से वस्तु एवं सेवाकर विभाग की खुफिया इकाई (डीजीजीआई) के अधिकारियों की टीम ने सोमवार सुबह जलालाबाद क्षेत्र के गांव अतिवरा स्थित अभिषेक पाठक के घर पर छापा मारा। टीम ने जांच पड़ताल की। मामला बोगस फर्मों के जरिये करीब 12.50 करोड़ की जीएसटी चोरी का बताया जा रहा है। इस मामले में रायपुर में रिपोर्ट भी दर्ज है और इसमें शामिल उसी प्रांत के रहने वाले एक व्यक्ति को बीते मार्च माह में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। टीम के अधिकारी अभिषेक और उनकी कार को अपने साथ ले गए हैं। 

विज्ञापन


अभिषेक पाठक वर्ष 2015 में अतिवरा गांव से प्रधान पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।  उस दौरान वह छत्तीसगढ़ में ही रहे थे। गत चार-पांच साल से वह परिवार के साथ आकर गांव में ही रहने लगे। बताते हैं कि अभिषेक और वहीं के निवासी अमन सिंह रायपुर में दो बोगस फर्में बनाकर जीएसटी चोरी कर रहे थे। 

पूछताछ में सामने आया था अभिषेक का नाम 
खुलासा होने के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई लेकिन अमन सिंह भाग गया। बाद में उसे गत मार्च में गिरफ्तार कर लिया गया। उससे की गई पूछताछ में अभिषेक का नाम सामने आया। विभाग की ओर से अभिषेक को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह वहां नही गए। इसी कारण सोमवार को सुबह अधिकारियों की टीम गांव पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर का दरवाजा बंद कर की जांच 
टीम के अधिकारी घर का दरवाजा बंद कर अंदर करीब आठ घंटे से ज्यादा समय तक जांच पड़ताल करते रहे। बाद में टीम अभिषेक और उनकी कार अपने साथ ले गई। रायपुर के डीजीजीआई कमिश्नर सुजीत मलिक ने बताया कि 12.50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया था और इसी सिलसिले में आज की कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभिषेक पाठक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें