फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पुवायां में राहुल की खाट सभा, निगोही में रोड शो

Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर/ पुवायां।
विज्ञापन
कांग्रेस की ख्‍ााट सभ्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- पश्चिमी यूपी में बरेली मंडल से किसान यात्रा का आगाज शाहजहांपुर जिले से 
विज्ञापन

- शाम साढ़े चार बजे पहुंचेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष और साढ़े छह बजे बीसलपुर रवाना होंगे
 27 सालों से यूपी में सत्ता से च्युत कांग्रेस की पुर्नवापसी के लिए जमीन तैयार करने के क्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकली किसान यात्रा का आगाज पश्चिमी यूपी में बरेली मंडल के शाहजहांपुर जिला से मंगलवार शाम को होगा। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी से 3.55 यात्रा पुवायां के लिए रवाना होगी और पुवायां में खाट सभा स्थल पर साढ़े चार बजे पहुंचेगी। यहां करीब एक घंटे तक राहुल गांधी किसानों के सीधा संवाद करेंगे एवं अपनी बात रखेंगे। सायं साढ़े पांच बजे वह निगोही के लिए रवाना होंगे जहां सवा छह तक रोड शो करेंगे एवं संक्षिप्त संबोधन भी देंगे। निगोही से सायं साढ़े छह बजे वह पीलीभीत के बीसलपुर के लिए रवाना होंगे, जहां से वह बरेली जाकर रात्रि विश्राम करेंगे।
सोमवार को पुवायां की खाट सभा और निगोही में रोड शो को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के दिशा निर्देशन में पूरी तन्मयता से जुटे रहे। इस आयोजन को पूर्व केंद्रीय मंत्री के लिए भी अहम् माना जा रहा है और इस कारण उनकी ओर से पल-पल कार्यक्रम स्थल एवं जिले भर के विभिन्न हिस्सों से दोनों आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले पार्टीजनों के बारे में जानकारी ली जाती रही। पुुवायां इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली खाट सभा के लिए कुल तीन मंच बनाए गए हैं, जिनमें से एक कांग्रेस उपाध्यक्ष के लिए है जो कि करीब 20 वर्ग फीट का है। इसके आसपास दो और मंच करीब 40-40 वर्गफीट के बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा के साथ पार्टी जनों ने प्रशांत किशोर वाली टीम के निर्देशन में मोबाइल पर मैसेज और व्हाट्सएप के मार्फत भी प्रचार अभियान चलाया। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शारदा थापा की अगुवाई में पुवायां, खुटार, बंडा, निगोही, रामपुर कलां आदि में यात्रा के संबंध में सोमवार को जनसंपर्क अभियान चला। इसमें पूनम देवी, संतोष शर्मा, ममता शर्मा, गीता देवी, कुसुमलता कठेरिया, सरिता श्रीवास्तव आदि शामिल रहीं। शहर, पुवायां तहसील और निगोही व तिलहर में चले संपर्क अभियान में उपेंद्र पाल सिंह, रजनीश गुप्ता, विनीत मिश्रा, विश्वदीप अवस्थी, रोहित सिंह, काली शंकर आदि शामिल रहे।

एसपीजी के अलावा दो एएसपी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
शाहजहांपुर के एएसपी बनाए गए प्रभारी
आठ सीओ, दस एसओ और दो सौ दरोगा रखेंगे सुरक्षा पर नजर
पुवायां। मंगलवार को पुवायां में होने वाली राहुल गांधी की खाट सभा के लिए शाहजहांपुर के एएसपी रमेश कुमार भारतीय को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। वह गांव मुकीमपुर से लेकर निगोही तक सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। 
शाहजहांपुर के अलावा बदायूं से एक एएसपी सुरक्षा के लिए पुवायां पहुंच रहे हैं। इसके अलवा जिले के तीन सीओ और गैर जनपद के पांच सीओ सहित कुल आठ सीओ, दस थानाध्यक्ष, दो सौ दरोगा, तीन सौ सिपाही, 70 महिला सपिाही, 40 ट्रैफिक सिपाही और एलआईयू के 70 कर्मचारी सादे कपड़ों में सुरक्षा व्यवसथा पर नजर रखेंगे। मंच पर राहुल गांधी के सबसे करीब का घेरा एसपीजी का रहेगा। इसके बाद पुलिस का घेरा और अंत में एलआईयू के जवान लोगों पर नजर रखेंगे। कांग्रेस सेवादल के दो सौ प्रशिक्षित कार्यकर्ता भी लोगों की मदद को मौजूद रहेंगे। 
मोहम्मदी पुवायां मार्ग पर जिले के प्रथम गांव मुकीमपुर से पुलिस राहुल गांधी के काफिले की सुरक्षा अपने साथ में ले लेगी। जलालाबाद के सीओ उमेश शर्मा राहुल गांधी के काफिले का पायलट करेंगे। पुवायां के दरोगा सुनील त्रिपाठी पायलट वाहन में मौजूद रहेंगे। काफिले के आगे बंडा और खुटार के एसओ और क्राइम ब्रांच प्रभारी हिमांशु निगम मौजूद रहेंगे। काफिले के पीछे कांट के प्रभारी निरीक्षक रजी अहमद मौजूद रहेंगे। 

मंच पर रहेगी एक खाट और पांच मोढ़े
पुवायां / शाहजहांपुर। राहुल गांधी की खाट सभा के लिए मंच आदि बनाने का काम जोरों पर है। कुल तीन बॉक्स टाइप मंच बनाए जाएंगे, जिन्हें एल-1, एल-2 और एल-3 नाम दिया गया है। एल वन में एक खाट और पांच मोढ़े डाले जाएंगे। यहां राहुल गांधी, जितिन प्रसाद सहित जिलाध्यक्ष, पुवायां और तिलहर क्षेत्र प्रभारी मौजूद रहेंगे। इसके आगे बनाए गए एल-2 बॉक्स में 160 मोढ़े डाले जाएंगे। यहां कुल 160 किसान मौजूद रहेंगे। इसके लिए पढ़े-लिखे और अपनी बात ठीक से रख सकने वाले किसानों को चयन किया गया है। इसके बाद एल-3 में खाट डाली जाएंगी, जहां कुल चार सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद मैदान में तमाम खाटें डाली जाएंगी, जिस पर किसान और कार्यकर्ता बैठेंगे। 
विज्ञापन


यहां खड़े होंगे सभा में आए किसानों के वाहन
पुवायां। राहुल गांधी की खाट सभा में आने वाले किसान और कार्यकर्ताओं के बंडा से आने वाले वाहन नाहिल चौराहे के पास मैदान में, खुटार के वाहन रामलीला रोड पर, शाहजहांपुर की ओर से आने वाले वाहन कैंब्रिज कॉंवेंट स्कूल के पास, निगोही के वाहन गीता कालोनी, नाहिल के वाहन मंडी समिति के पाए रोक दिए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें