फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति, धर्म के नाम पर वोट मांगे तो लगेगी रासुका 

Tue, 31 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कर्ण सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और उनके पोलिंग एजेंटों को निव्राचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सचेत किया है कि जाति, धर्म और संप्रदाय की दुहाई देकर वोट नहीं मांगें। उन्होंने कहा कि ऐसा करते पाए जाने वालों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही डीएम ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण और निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभाकक्ष मेें निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े प्रभारी अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने साफ कहा कि क्षेत्र में सभी उप जिलाधिकारियों की मौजूदगी नजर आनी चाहिए। कहीं भी कोई अवैध और बिना अनुमति वाला प्रचार वाहन चलता नहीं मिलना चाहिए। वाहनों की चेकिंग मेें इस बात का ध्यान रखें कि चुनाव आयोग ने जो मानक तय किए हैं, उनका पालन किया गया अथवा नहीं। डीएम ने कहा कि यदि कहीं भी कोई उम्मीदवार या उनका एजेंट जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर प्रचार कर वोट मांगते दिखे तो उसकी पूरी जानकारी कर तथ्यात्मक प्रमाण जुटाने के साथ उन पर एनएसए के तहत कार्रवाई करें। उन्होंने आरओ को डमी उम्मीदवारों पर विशेष नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि थानावार शस्त्र जमा किए जाने का विधिवत निरीक्षण कर लें। साथ ही लोनिवि प्रांतीय खंड एक्सईएन को सड़कों के सही होने का प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ टीके शिबु, एडीएम जितेंद्र कुमार शर्मा व सर्वेश कुमार, सभी एसडीएम, बीडीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें