फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोशल मीडिया से जुड़े प्रश्न रहे आसान, विज्ञान ने किया परेशान

विज्ञापन
इस्लामिया स्कूल में होमगार्ड परीक्षा देने के बाद पेपर देखते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट की परीक्षा में रविवार को 13 केंद्रों पर 8597 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, 2093 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में सोशल मीडिया से जुड़े प्रश्न आसान रहे। विज्ञान और भूगोल के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को काफी उलझाया।
विज्ञापन

दूसरे दिन की परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की गई। अभ्यर्थियों की गंभीरता से तलाशी लेने के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। सीसी कैमरों की क्रियाशीलता को भी परखा। सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक आयोजित पहली पाली में 5345 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4227 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1118 ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा में भी 5345 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4370 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 975 अनुपस्थित रहे। सोमवार को भी दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
-
उत्तर प्रदेश स्पेशल के प्रश्न भी आसान रहे
बहामास की मुद्रा, भूटान की सीमा, किताब के लेखक, अर्थव्यवस्था, संविधान, भूगोल, विज्ञान, खेल, इतिहास, सरकारी योजनाओं, हड़प्पा सभ्यता, जनसंख्या, जनगणना आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए। उत्तर प्रदेश स्पेशल से जुड़े प्रश्न आसान रहे। सोशल मीडिया से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए।
विज्ञापन


पेपर आसान नहीं था। विज्ञान से जुड़े प्रश्न कठिन थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रश्नों ने भी उलझाया है। सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी उम्मीद से कठिन रहे।
- यशपाल

पेपर औसत स्तर का था। अधिकतर प्रश्न पढ़े हुए थे। इतिहास के प्रश्न आसान रहे। सोशल मीडिया से तीन-चार सवाल पूछे गए थे। यूपी स्पेशल भी आसान आया था।
-कुलदीप

इस्लामिया स्कूल में होमगार्ड परीक्षा देने के बाद पेपर देखते अभ्यर्थी। संवाद

इस्लामिया स्कूल में होमगार्ड परीक्षा देने के बाद पेपर देखते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें