फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हजरत बूलन शाह के उर्स में कव्वालों ने बांधा समा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में हजरत बूलन शाह की दरगाह पर कव्वाली पेश करते कव्वाल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला लोधीपुर में आस्ताने आलिया हजरत बूलन शाह का 314वां सालाना उर्स-ए-मुबारक का आगाज हो गया। दूसरे दिन दरगाह पर गुलपोशी व चादरपोशी की गई। बृहस्पतिवार को कुलशरीफ होगा।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में गागरपोशी व चादरपोशी की रस्म अदा की गई। लोगों ने अकीदत के साथ दरगाह पर कव्वाली के बीच मजार पर चादर चढ़ाई। इस दौरान गुलपोशी भी की गई। कव्वालों ने अपने कलाम पेश किए। मुतावल्ली व सज्जादानशीन हाजी मोहम्मद सईद व हाजी अब्दुल रहमान ने बताया कि बृहस्पतिवार को फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी व सुबह दस बजे फातेहा होगी।
शाम को मगरिब की नमाज के बाद कुलशरीफ व रात में कव्वाली होगी। उर्स को देखते हुए मेला भी लगाया गया है। मेले में लोगों ने खरीदारी की। हलुवा पराठा की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें