फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने घनश्याम

विज्ञापन
तहसील सदर की नवगठित कार्यकारिणी के पदा​धिकारी। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर तहसील बार एसोसिएशन के लिए घनश्याम किशोर को अध्यक्ष व महेश वर्मा को महासचिव बनाया गया है। बुधवार को तहसील में हुई बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-2027 के लिए नई एकवर्षीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा की देखरेख में नई टीम की घोषणा की गई। रज्जन बाबू मिश्रा को संरक्षक, मुकेश कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन गुप्ता को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विपुल कुमार वाजपेयी को संयुक्त सचिव व शरद शुक्ला को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
सुनील कुमार को संयुक्त सचिव, आदर्श कुमार सक्सेना को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमल सिंह, देवेंद्र सक्सेना, गयासुद्दीन, इफ्तिखार खान, महेंद्र कुमार वाजपेयी, आनंद मिश्रा, अरविंद शुक्ला, रवि सक्सेना, अंकित मिश्रा और हर्षित मिश्रा को शामिल किया गया। इस दौरान महेंद्र सिंह सैनी, प्रशांत सक्सेना, रविंद्र बाबू मिश्रा, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें