फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां चौकी इंचार्ज निलंबित, सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। महिला की शिकायत पर एसपी सौरभ दीक्षित ने पुवायां चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप को मंगलवार देर रात निलंबित कर दिया। वहीं, दरोगा के साथ आरोपी युवक के घर जाने वाले सिपाही सुमित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व एक युवती ने एक युवक पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना कस्बा इंचार्ज महेंद्र प्रताप कर रहे थे। आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने आरोपी युवक के परिजनों को धमकाते हुए लेनदेन करने की बात कही।
मंगलवार को आरोपी की मां ने एसपी से मिलकर कस्बा इंचार्ज की शिकायत की। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दरोगा महेंद्र प्रताप को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा के साथ आरोपी युवक के घर जाने के मामले में सिपाही सुमित कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें